सोनभद्र जिले में लगी धारा 144 का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया उलंघन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र घोरावल कोतवाली के उम्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को हुए नरसंहार की दूसरी बरसी मनाने जा रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज सिंह गोड़ सहित 28 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। प्रशासन ने पहले जिले में 144 धारा लागू कर दी थी। उम्भा गांव जाने वाले सभी रास्ते को तीन किमी दूर से ही बैरिकेटिंग कर छावनी में तब्दील कर दिया गया था। किसी भी राजनैतिक दल या सामाजिक संगठनों को उम्भा नही जाने की इजाजत थी। जिला कांग्रेस के पदाधिकारी जिला मुख्यालय से उम्भा बरसी में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज गौड़, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह जगदीश मिश्रा संगीता श्रीवास्तव एवं जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा को उभ्भा मोड़ पर पुलिस ने रोक दिया। वही 28 कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी नेताओं में हल्की नोकझोंक भी हुई।

सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के उभ्भा गांव में वर्ष 2019 में 17 जुलाई को हुए खूनी संघर्ष में 11 आदिवासियों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद से ही उभ्भा सुर्खियों में आया। उभ्भा में 17 जुलाई 2019 को हुए नरसंहार की दूसरी बरसी की पूर्व संध्या पर प्रशासन शुक्रवार से ही सतर्क हो गया है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोगों की संभावित आवाजाही के साथ ही अन्य बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर स्थापित कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है। खूनी संघर्ष में जान गवांने वाले आदिवासियों की याद में गोंडवाना लैंड पार्टी द्वारा प्रस्तावित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए भी प्रशासन  ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 2019 में जमीनी विवाद को लेकर यहां हुए खूनी संघर्ष पर राष्ट्रीय स्तर की राजनीति का केंद्र बन गया था।

इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा कि बरसी मनाने पर प्रशासन द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी सरकार में लोगों को बरसी मनाने तक नहीं दिया जा रहा है। तानाशाही सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर कार्यक्रम को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। योगी सरकार डरी हुई है लगातार आंदोलनों कुचलने का प्रयास कर रही ऐसी सरकार को जनता 2022 में जरूर सबक सिखाएगी।

सोनभद्र से मनोज सिंह राणा की रिपोर्ट नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button